भाजपा नगर मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती

दैनिक जनता आवाज | 25 Dec 2024 12:02

(जहाजपुर दैनिक जनता आवाज) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में नगर पालिका प्रांगण में मनाई गई l इस दौरान वाजपेई की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा एवं भरत सिंह राठौड़ ने अटल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रति किए गए समर्पण त्याग और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बिंदुओं पर प्रकाश डाला एवं भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं के उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया l इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक दिनेश पत्रिया नगर महामंत्री महेंद्र खटीक अनिल जोशी पार्षद रामप्रसाद रेगर राजकूमार माली पंकज घारू दीपक मीणा श्याम चौधरी एडवोकेट अमित बिरला कमल गोड नारायण लाल शर्मा नीरज शर्मा ब्रह्मानंद रेगर भूपेंद्र सिंह दातडा लोकेश रेगर दुर्गा लाल माली सुनील सेन रतन मीणा आदि उपस्थित रहे l

dja
dja

ऐप डाउनलोड

Download app

मौसम

जहाज़पुर मौसम

Youtube

Youtube channel