भाविप.महिला मंडल जहाजपुर ने मनाया फागोत्सव

दैनिक जनता आवाज | 04 Mar 2025 11:51

जहाजपुर/(दैनिक जनता आवाज न्यूज़) भारत विकास परिषद् शाखा जहाजपुर की महिलाओं द्वारा बाबा वैद्यनाथ मंदिर में रंगारंग फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महिला संयोजिका श्वेता अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में मनमोहक भजन,और फाग गीत गाए गए ,साथ ही महिलाओं ने भजनों पर बहुत ही सुंदर नृत्य किए ।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा कृष्ण की झांकी रही और उनके साथ नृत्य करने का आनंद रहा।

परिषद की महिलाओं ने एक दूसरे के साथ पुष्प और गुलाल से होली खेली गई।इस कार्यक्रम मे सोना शाह,इंद्रा नागौरी,किरण बंब,मंजू नागौरी,दीपिकासुवालका,पूनम टांक,तोशिका टांक,भावना सिंहल ,रेखा झंवर,मानता राठी ,नीलू राडी , जानकी पाराशर आदि महिलाओं की उपस्थिति रही।


ऐप डाउनलोड

Download app

मौसम

जहाज़पुर मौसम

Youtube

Youtube channel